Rajasthan Storm and Rain: राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. हालांकि इस दौरान बाकी भागों में तापमान बढ़ेगा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 3-4 दिन जारी रह सकता है.

जयपुर, 27 मई : मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राजस्थान के कई इलाकों में आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. हालांकि इस दौरान बाकी भागों में तापमान बढ़ेगा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बादलों की गरज के साथ आंधी चलने और हल्की बारिश होने का दौर राज्य में कहीं-कहीं आगामी 3-4 दिन जारी रह सकता है.

इसके अनुसार, 27 से 29 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग, उदयपुर, कोटा, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ आंधी चलने व कहीं-कहीं हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है. यह भी पढ़ें : Amritsar Bomb Blast: जो बम रखने आया था, उसी के हाथ में हो गया ब्लास्ट; अमृतसर बायपास पर हुआ जोरदार धमाका (Watch Video)

इस दौरान कहीं कहीं लू का दौर जारी रहेगा. मंगलवार की सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक 20 मिलीमीटर बारिश कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) में हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में आज बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Streaming: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त