जरुरी जानकारी | एस्सार ऑयल एंड गैस का शुद्ध लाभ 2022-23 में रिकॉर्ड 335 करोड़ रुपये रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एस्सार ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन लिमिटेड (ईओजीईपीएल) को वित्त वर्ष 2022-23 में 335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। परिचालन लागत कम होने और ऊंची कीमतों के चलते उसका मुनाफा बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 31 जुलाई एस्सार ऑयल एंड गैस एक्सप्लोरेशन एंड प्रोडक्शन लिमिटेड (ईओजीईपीएल) को वित्त वर्ष 2022-23 में 335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। परिचालन लागत कम होने और ऊंची कीमतों के चलते उसका मुनाफा बढ़ा है।
कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में उसको 335 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में उसका शुद्ध मुनाफा 212 करोड़ रुपये था।
ईओजीईपीएल का वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व रिकॉर्ड 900 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में करीब 1.8 गुना अधिक है।
कंपनी की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सालाना आधार पर 205 प्रतिशत बढ़कर 700 करोड़ रुपये हो गई।
ईओजीईपीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पंकज कालरा ने बताया कि गैस उत्पादन में बढ़ोतरी तथा आंतरिक खपत में कमी के चलते कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा।
एस्सार कैपिटल और ईओजीईपीएल के निदेशक प्रशांत रुइया ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य भारत के कार्बन उत्सर्जन को कम करने और अगले दशक तक गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने के मिशन में भागीदारी निभाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)