जरुरी जानकारी | ईएसआईसी ने सात अस्पतालों के निर्माण के लिए 1,128 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओड़िशा में सात ईएसआई अस्पतालों के निर्माण के लिए 1,128.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, छह मार्च कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओड़िशा में सात ईएसआई अस्पतालों के निर्माण के लिए 1,128.21 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा की अध्यक्षता में मंगलवार को ईएसआईसी की स्थायी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सात ईएसआई अस्पतालों का निर्माण हारोहल्ली, नरसापुर, बोम्मासांद्रा (कर्नाटक), मेरठ, बरेली (उत्तर प्रदेश), पीथमपुर (मध्य प्रदेश) और दुबुरी (ओडिशा) में किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि इन अस्पतालों का निर्माण जल्द शुरू होगा। इन अस्पतालों के जरिये ईएसआईसी के मौजूदा चिकित्सा बुनियादी ढांचे में 800 बिस्तर जुड़ेंगे।

इसके अलावा, बैठक में बीमा के दायरे में आने वाले कामगारों और उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा देखभाल तथा नकद लाभ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये।

राजस्थान के अलवर में उप-क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

अलवर में ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना से अलवर, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, भरतपुर और डीग में रहने वाले बीमा के दायरे में आने वाले लगभग 12 लाख कर्मचारी और ईएसआई योजना के लाभार्थी लाभान्वित होंगे।

इसमें कहा गया है कि ये निर्णय चिकित्सा और नकद लाभ वितरण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

पिछले 10 साल के दौरान ईएसआई योजना के अंतर्गत आने वाले जिलों और बीमित श्रमिकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इनकी संख्या क्रमशः 666 और 3.43 करोड़ हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड