जरुरी जानकारी | ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर पहले दिन निर्गम मूल्य के मुकाबले 15 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर कारोबार के पहले दिन 60 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 10 नवंबर ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर कारोबार के पहले दिन 60 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार बंद हुआ।
कंपनी का शेयर बीएसई में निर्गम मूल्य से 19.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। दिन में यह 24.5 प्रतिशत उछलकर 74.70 रुपये पर पहुंच गया। अंत में 15 प्रतिशत के उछाल के साथ 69.05 रुपये पर बंद हुआ।
वहीं एनएसई में शेयर ने 18.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में 14.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.80 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,554.55 करोड़ रुपये रहा।
दिन में बीएसई पर कंपनी के 49.42 लाख शेयर और एनएसई पर 6.89 करोड़ से अधिक शेयर का कारोबार हुआ।
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 73.15 गुना अभिदान मिला था। 463 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री का मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)