खेल की खबरें | एरिगेसी ने चेन्नई जीएम शतरंज चैंपियनशिप में पहली जीत दर्ज की; गुकेश ने मघसूदलू से ड्रा खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रविवार को यहां चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स (जीएम) शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दौर में सर्बिया के एलेक्जेंडर प्रेडके को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
चेन्नई, 17 दिसंबर भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने रविवार को यहां चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स (जीएम) शतरंज चैंपियनशिप के तीसरे दौर में सर्बिया के एलेक्जेंडर प्रेडके को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
तीसरे दौर में यह एकमात्र निर्णायक परिणाम था जबकि अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए।
स्थानीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने काले मोहरों से खेलते हुए ईरान के परहम माघसूदलू को 30 चालों में लगातार तीसरी बार ड्रा पर रोका।
वह 1.5 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर है।
टूर्नामेंट में अनुभवी हमवतन पी हरिकृष्णा से हार के साथ शुरुआत करने वाले एरिगेसी सफेद मोहरों के साथ 71 चालों के खेल में प्रेडके को शिकस्त देकर 1.5 अंक तक पहुंच गए।
हरिकृष्णा और पावेल एल्जानोव (यूक्रेन) 34 चालों के बाद ड्रा पर सहमत हुए।
हरकृष्णा और हंगरी के सनन सुगिरोव दो अंकों के साथ तालिका में संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।
गुकेश और एरिगेसी अगले साल के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान पक्का करने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)