खेल की खबरें | एरिगेसी ने शीर्ष वरीय माघसूदलू को हराया, गुकेश शीर्ष पर बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अर्जुन एरिगेसी बुधवार को यहां छठे दौर में ईरान के शीर्ष वरीय परहम माघसूदलू को हराकर चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

चेन्नई, 20 दिसंबर भारत के अर्जुन एरिगेसी बुधवार को यहां छठे दौर में ईरान के शीर्ष वरीय परहम माघसूदलू को हराकर चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए।

छठे दौर में एरिगेसी और माघसूदलू की बाजी के अलावा अन्य सभी बाजियां ड्रॉ रही। एरिगेसी ने काले मोहरों से खेलते हुए 40 चाल में जीत दर्ज की।

एरिगेसी के इस जीत से 3.5 अंक हो गए हैं और वह हमवतन ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा और यूक्रेन के ग्रैंडमास्टर पावेल एलजानोव के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

एक अन्य भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश का लगातार दो जीत का क्रम टूट गया जब छठे दौर में एलजानोव ने 30 चाल में उन्हें ड्रॉ पर मजबूर किया। सफेद मोहरों से खेलते हुए स्थानीय खिलाड़ी गुकेश यूक्रेन के खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रहे।

टूर्नामेंट में अब जब एक दौर का खेल बाकी है तब गुकेश चार अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं और वह खिताब जीतकर अगले साल होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावना में इजाफा करना चाहेंगे।

हरिकृष्णा को हंगरी के ग्रैंडमास्टर सेनन सुगिरोव ने बराबरी पर रोका जबकि अमेरिका के लेवोन अरोनियन और सर्बिया के एलेक्सांद्र प्रेडके की बाजी भी ड्रॉ रही।

अंतिम दौर में हरिकृष्णा की भिड़ंत गुकेश, एरिगेसी की सुगिरोव, प्रेडके की माघसूदलू और एलजानोव की अरोनियन से होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड