खेल की खबरें | पुरुषों में एरिगैसी की लगातार छठी जीत, भारतीय महिलाओं ने भी मारी बाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्व के नंबर चार भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की यहां खेले जा रहे 45वें शतरंज ओलंपियाड में लगातार छठी जीत से भारत की पुरुष टीम ने छठे दौर में भी अपना विजय अभियान जारी रखा।

बुडापेस्ट, 17 सितंबर विश्व के नंबर चार भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी की यहां खेले जा रहे 45वें शतरंज ओलंपियाड में लगातार छठी जीत से भारत की पुरुष टीम ने छठे दौर में भी अपना विजय अभियान जारी रखा।

एरिगैसी ने छठे दौर में हंगरी के सजुगिरोव सानन पर शानदार जीत हासिल की। डी गुकेश ने हंगरी के शीर्ष खिलाड़ी रिचर्ड रैपॉर्ट के खिलाफ काले मोहरों से आसान ड्रॉ खेला तो वहीं प्रज्ञानानंद ने भी पीटर लेको के साथ अंक बाटें।

विदित गुजराती के बेंजामिन ग्लेडुरा को हराने के साथ ही भारत ने हंगरी पर 3-1 से जीत दर्ज करते हुए छह दौर के बाद पुरुष वर्ग में एकल बढ़त कायम कर ली।

महिला वर्ग में दिव्या देशमुख ने एलेना डेनियलियन पर जीत के चलते भारत ने आर्मेनिया के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल की। डी हरिका और आर वैशाली को अपने अपने मुकाबले में ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा।

तानिया सचदेव ने मजबूत स्थिति से सुरक्षित खेलते हुए अन्ना सरगास्यान के साथ चौथे बोर्ड पर मैच ड्रा किया और भारत ने मुकाबला 2.5-1.5 से जीत लिया।

पुरुष टीम की तरह भारतीय महिला टीम भी तालिका में शीर्ष पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\