जरुरी जानकारी | इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून में निवेश 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में शुद्ध निवेश जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये हो गया। इससे लगातार पांच महीने से जारी निकासी का सिलसिला टूटा है।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में शुद्ध निवेश जून में 24 प्रतिशत बढ़कर 23,587 करोड़ रुपये हो गया। इससे लगातार पांच महीने से जारी निकासी का सिलसिला टूटा है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने बुधवार को कहा कि लगातार 52वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है जो निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है।

एम्फी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में जून में 23,587 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो मई में हुए 19,013 करोड़ रुपये के निवेश से अधिक है।

पांच महीनों की गिरावट के बाद शुद्ध इक्विटी फंड प्रवाह में यह पहली वृद्धि दर्ज की गई। शुद्ध प्रवाह दिसंबर में घटकर 41,156 करोड़ रुपये, जनवरी में 39,688 करोड़ रुपये, फरवरी में 29,303 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये और अप्रैल में घटकर 24,269 करोड़ रुपये रह गया था।

इस गिरावट के रुझान से पहले नवंबर में 35,943 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था।

दूसरी ओर, ऋण फंड ने समीक्षाधीन महीने में 1,711 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई जबकि मई में यह 15,908 करोड़ रुपये था। इससे पहले, अप्रैल में फंड ने 2.2 लाख करोड़ रुपये का चौंका देने वाला निवेश दर्ज किया गया है।

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में जून में 49,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ जो मई में 29,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस निवेश से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति जून तक बढ़कर रिकॉर्ड 74.4 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो मई के अंत में 72.2 लाख करोड़ रुपये थी।

अधिकतर इक्विटी खंड में जून में जहां अच्छा निवेश हुआ, वहीं इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाएं (ईएलएसएस) एकमात्र ऐसी श्रेणी रही जिसमें 556 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई।

इक्विटी फंड श्रेणियों में फ्लेक्सी कैप फंड ने जून में सबसे अधिक 5,733 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया।

इसके अलावा, स्मॉल कैप फंड में 4,024 करोड़ रुपये और मिड कैप फंड में 3,754 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश हुआ। इसके अलावा लार्ज कैप फंड में 1,694 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू