नयी दिल्ली, 16 नवंबर इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (ईएसएफबी) ने सात प्रतिशत ब्याज दर के साथ सोमवार को महिलाओं के लिये 'ईवा' बचत खाता शुरू करने की घोषणा की।
बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ईवा एक अद्वितीय बचत खाता है। यह स्वास्थ्य, धन और समृद्धि जैसे हर पहलू में भारतीय महिलाओं की भलाई की कोशिश करता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.
बैंक ने कहा, ‘‘बचत खाते में 7 प्रतिशत ब्याज के साथ, यह महिला डॉक्टरों, स्त्रीरोग विशेषज्ञ और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ मुफ्त स्वास्थ्य जांच व असीमित टेली-परामर्श भी प्रदान करता है।’’
इसके अलावा यह पीएफ छूट और महिला ग्राहकों के लिये गोल्ड लोन की दरों में छूट प्रदान करता है।
यह भी पढ़े | बेंगलुरु पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.8 लाख नकली नोट बरामद: 15 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बैंक ने महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY