जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने दिसंबर 15.62 लाख सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मंगलवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे दिसंबर 2023 में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मंगलवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे दिसंबर 2023 में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े।

श्रम मंत्रालय के अनुसार, पिछले महीने की तुलना में दिसंबर 2023 के दौरान सदस्यों की संख्या मं 11.97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने दिसंबर में शुद्ध रूप से 15.62 लाख सदस्य जोड़े। यह दिसंबर 2022 की तुलना में 4.62 प्रतिशत की वृद्धि है।

आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने के दौरान करीब 8.41 लाख नए सदस्य नामांकित हुए।

इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.18 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन महीने में ईपीएफओ की योजनाओं से बाहर चले गए लगभग 12.02 लाख सदस्य वापस आ गए।

बयान के मुताबिक जोड़े गए 8.41 लाख नए सदस्यों में करीब 2.09 लाख महिला सदस्य हैं, जो पहली बार ईपीएफओ में शामिल हुई हैं। यह नवंबर 2023 की तुलना में 3.54 प्रतिशत की वृद्धि है।

महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और हरियाणा से सबसे अधिक सदस्य शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी