जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने मार्च में 13.4 लाख सदस्य जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मार्च में शुद्ध आधार पर 13.40 लाख सदस्य जोड़े। इसके साथ ही बीते वित्त वर्ष में कुल 1.39 करोड़ सदस्य बढ़े। शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 20 मई सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ ने मार्च में शुद्ध आधार पर 13.40 लाख सदस्य जोड़े। इसके साथ ही बीते वित्त वर्ष में कुल 1.39 करोड़ सदस्य बढ़े। शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

ईपीएफओ ने इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध आधार पर 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा, “मार्च में जुड़े 13.40 लाख सदस्यों में लगभग 7.58 लाख नए सदस्य ईपीएफओ के दायरे में पहली बार आए हैं।”

बयान में कहा गया, “वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सालाना आधार पर 13.22 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 1.39 करोड़ सदस्य शुद्ध रूप से जोड़े गए हैं।” इससे पिछले वित्त वर्ष में शुद्ध रूप से 1.22 करोड़ सदस्य जुड़े थे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि नए जुड़ने वाले सदस्यों में सर्वाधिक नामांकन 18-21 आयुवर्ग के थे। इनकी संख्या 2.35 लाख थी। इसके बाद 22-25 आयुवर्ग के 1.94 लाख सदस्य शामिल हुए।

बयान के अनुसार, इस महीने जुड़े कुल सदस्यों में 18-25 आयुवर्ग के नए सदस्य 56.60 प्रतिशत हैं।

आंकड़ों के अनुसार, लगभग 10.09 लाख सदस्यों ने ईपीएफओ की सदस्यता दोबारा ली। यानी इन सदस्यों ने नौकरी बदली।

लैंगिक आधार पर मार्च में शुद्ध रूप से 2.57 लाख महिला सदस्य जुड़ीं, जो इस महीने जुड़े कुल सदस्यों का 19.21 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड