जरुरी जानकारी | ईपीएफओ ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 12.94 लाख अंशधारक जोड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 12.94 लाख अंशधारक जोड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर में शुद्ध रूप से 12.94 लाख अंशधारक जोड़े हैं। श्रम मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि करीब 2,282 नए प्रतिष्ठानों ने पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनयम, 1952 का अनुपालन शुरू किया है और वे अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

पेरोल आंकड़ों की सालाना आधार पर तुलना से पता चलता है कि अक्टूबर, 2022 में अंशधारकों की संख्या में शुद्ध रूप से 21,026 का इजाफा हुआ है।

ईपीएफओ के अस्थायी पेरोल आंकड़ों के अनुसार, माह के दौरान कुल 12.94 लाख अंशधारक जोड़े गए। इनमें से 7.28 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के सामाजिक सुरक्षा दायरे में आए हैं।

नए अंशधारकों में सबसे ज्यादा 2.19 लाख सदस्य 18 से 21 साल की आयु वर्ग के हैं। वहीं 22 से 25 साल की आयु के 1.97 लाख नए अंशधारक जोड़े गए हैं। इस तरह कुल नए अंशधारकों में से 57.25 प्रतिशत 18-25 आयु वर्ग के हैं।

समीक्षाधीन महीने में 5.66 लाख अंशधारक अपनी नौकरी बदलकर ईपीएफओ से निकलकर फिर इसका हिस्सा बने। अक्टूबर, 2022 में ईपीएफओ से शुद्ध रूप से 2.63 लाख महिला सदस्य भी जुड़ीं। इनमें से 1.91 लाख महिलाएं पहली बार ईपीएफओ से जुड़ी हैं।

राज्यवार देखा जाए, तो माह-दर-माह आधार पर केरल, मध्य प्रदेश और झारखंड में ईपीएफओ अंशधारक शुद्ध रूप से बढ़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Preview: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में आज नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

DA Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, कैबिनेट ने डीए में 2 फीसदी बढ़ोतरी को दी मंजूरी, जानें सैलरी में कितना होगा इजाफा

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट