ताजा खबरें | उच्च शिक्षण संस्थानों में 2016-21 के बीच मुस्लिम छात्रों के नामांकन में 1.83 लाख की वृद्धि: सरकार
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने बुधवार को कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में मुस्लिम छात्रों का नामांकन 2016-17 में 17.39 लाख से बढ़कर 2020-21 में 19.22 लाख हो गया।
नयी दिल्ली, दो अगस्त केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने बुधवार को कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में मुस्लिम छात्रों का नामांकन 2016-17 में 17.39 लाख से बढ़कर 2020-21 में 19.22 लाख हो गया।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों की संख्या भी 2016-17 में 67,215 से बढ़कर 2020-21 में 86,314 हो गई।
मंत्री ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण, 2020-21 के आंकड़े साझा किए।
उन्होंने कहा, ‘‘उच्च शिक्षा पर अखिल भारतीय सर्वेक्षण (एआईएसएचई), 2020-21 के अनुसार मुस्लिम छात्रों का नामांकन 2016-17 में 17.39 लाख से बढ़कर 2020-21 में 19.22 लाख हो गया है। मुस्लिम समुदाय के शिक्षकों की संख्या 2016-17 में 67,215 से बढ़कर 2020-21 में 86,314 हो गई है।’’
सरकार ने कहा, ‘‘सरकार विभिन्न पहलों के माध्यम से अल्पसंख्यक छात्रों को प्रोत्साहित कर रही है।’’
उन्होंने साझा किया कि केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय पूरे देश में छह अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदायों - बौद्ध, ईसाई, जैन, मुस्लिम, सिख और पारसी के छात्रों के लिए तीन शैक्षिक सशक्तीकरण योजनाएं लागू करता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)