जरुरी जानकारी | योजना शुरू होने के बाद से पीएमकेवीवाई के तहत 1.37 करोड़ उम्मीदवारों का नामांकन : सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 1.37 करोड़ उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के शुरु होने के बाद से इस वर्ष 10 जुलाई तक इस योजना के तहत अपना नामांकन कराया है। यह योजना, 700 से अधिक जिलों और 37 क्षेत्रों में लागू है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि 1.37 करोड़ उम्मीदवारों ने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के शुरु होने के बाद से इस वर्ष 10 जुलाई तक इस योजना के तहत अपना नामांकन कराया है। यह योजना, 700 से अधिक जिलों और 37 क्षेत्रों में लागू है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत इस अवधि में करीब 1.29 करोड़ उम्मीदवार प्रशिक्षित/उन्मुख हैं।

उन्होंने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, ‘‘पीएमकेवीवाई के तहत, 10 जुलाई, 2021 तक, इस योजना के शुरू होने के बाद से 700 से अधिक जिलों में 137 लाख उम्मीदवारों का नामांकन किया गया है।’’

स्किल इंडिया मिशन का उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना है।

स्किल इंडिया मिशन के तहत, मंत्रालय अपनी प्रमुख योजना पीएमकेवीवाई को लागू कर रहा है जिसके दो घटक हैं - अल्पावधिक प्रशिक्षण (एसटीटी) और पहले से प्राप्त जानकारी की शिनाख्त (रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग) या (आरपीएल)।

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक 10,641 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन के मुकाबले 8,805.82 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है।

उन्होंने एक अन्य जवाब में कहा कि पीएमकेवीवाई के तीसरे चरण के तहत, देश भर में आठ लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\