जरुरी जानकारी | जी-20 सम्मेलन के बीच डायल ने कहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों के लिए पर्याप्त जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डा का संचालन करने वाली कंपनी डायल‍ ने शनिवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उसे एयरलाइंस से आठ सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले हैं। इनमें 80 प्रस्थान वाली उड़ानें और इतनी ही संख्या में आगमन वाली उड़ाने शामिल हैं।

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली हवाई अड्डा का संचालन करने वाली कंपनी डायल‍ ने शनिवार को कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर उसे एयरलाइंस से आठ सितंबर से 10 सितंबर तक कई उड़ानों को रद्द करने के आवेदन मिले हैं। इनमें 80 प्रस्थान वाली उड़ानें और इतनी ही संख्या में आगमन वाली उड़ाने शामिल हैं।

जीएमआर समूह की अगुआई वाले संघ दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने हालांकि यह भी कहा कि हवाई अड्डा पर सम्मेलन के दौरान पर्याप्त पार्किंग स्थल रहेगा।

डायल ने बयान में कहा, “हमें जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 के मेजबान के रूप में भारत की भूमिका पर बहुत गर्व है। उड़ानों को रद्द करने की वर्तमान खबरों का विमान की पार्किंग से कोई संबंध नहीं है। हमने पहले ही आवश्यक पार्किंग उपलब्ध करा दी है।”

इससे पहले खबर आई थी कि जी-20 सम्मेलन के कारण यातायात प्रतिबंधों के मद्देनजर एयरलाइंस उड़ानें रद्द कर रही हैं।

बयान के अनुसार, “अब तक, हमें तीन दिनों में लगभग 80 प्रस्थान करने वाली और 80 आगमन वाली घरेलू उड़ानों को रद्द करने के अनुरोध मिले हैं। यह दिल्ली हवाई अड्डे पर सामान्य घरेलू परिचालन का मात्र छह प्रतिशत है। प्रतिबंधों से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

डायल ने कहा, “हम यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए एयरलाइंस के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राष्ट्रीय राजधानी में जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को आयोजित होगा।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दिल्ली हवाई अड्डा) देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां से प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्री आवागमन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट