खेल की खबरें | इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम ओडिशा पहुंची, 15 फरवरी को प्रो लीग मैच में भारत से मुकाबला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के भारत चरण के मैचों में भाग लेने के लिए रविवार को भुवनेश्वर पहुंची।

भुवनेश्वर, नौ फरवरी इंग्लैंड की महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 के भारत चरण के मैचों में भाग लेने के लिए रविवार को भुवनेश्वर पहुंची।

विश्व रैंकिंग में सातवें पायदान पर काबिज टीम 15 फरवरी को यहां कलिंगा स्टेडियम में मेजबान भारत और 25 फरवरी को शीर्ष रैंकिंग की टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी।

टीम के सदस्यों का यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर ओडिशा खेल विभाग और हॉकी इंडिया ने जोरदार स्वागत किया।

हॉकी इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा कि अब तक एक जीत और तीन हार के साथ इंग्लैंड ने अपने एफआईएच प्रो लीग अभियान की मिश्रित शुरुआत की है। इंग्लैंड चुनौतीपूर्ण प्रतिद्वंद्वी टीमों के खिलाफ अपने खेल के स्तर को ऊंचा कर सफलता हासिल करने की उम्मीद करेगा।

हॉकी इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर इंग्लैंड की फॉरवर्ड डार्सी बॉर्न के हवाले से कहा, ‘‘हम ‘हीरो हॉकी इंडिया लीग’ के बाद भारत में आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उम्मीद है कि माहौल बहुत अच्छा होगा। मैं पहली बार इस टीम के साथ भारत आयी हूं लेकिन यहां हॉकी को लेकर जैसा माहौल मैंने वैसा पहले कभी नहीं देखा है।  इसलिए मैं बेहद उत्साहित हूं।’’

हॉकी इंडिया ने 15 से 25 फरवरी तक भुवनेश्वर में होने वाले पुरुष और महिला मैचों के सभी टिकट प्रशंसकों के लिए मुफ्त करने की घोषणा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\