IND vs ENG 2025: तेज गेंदबाज साकिब महमूद की वीजा में देरी, इंग्लैंड के भारत दौरे की तैयारी हो रही है प्रभावित

पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद 22 जनवरी से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत का वीजा मिलने में देरी के कारण अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेंगे.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद (Photo credits: X/@Nomancricket29)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम टी20 सीरीज(T20 Series) का पहला मुकाबला 22 जनवरी 2025 को कोलकाता(Kolakata) के एडेन गार्डन(Eden Garden) में खेला जाएगा. पाकिस्तानी मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद 22 जनवरी से शुरू होने वाले सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारत का वीजा मिलने में देरी के कारण अबू धाबी में टीम के प्रशिक्षण शिविर में भाग नहीं लेंगे. ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक महमूद को अभी भारत का वीजा नहीं मिला है. वह ऐसे में अबू धाबी में शिविर में शामिल नहीं हो पाएंगे क्योंकि उनका पासपोर्ट वीजा प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारियों के पास है. यह भी पढ़ें: कोलकाता में खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20, मैच से पहले जानें के एडेन गार्डन की पिच रिपोर्ट, रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

उन्हें हालांकि टीम के खिलाड़ियों के पहले दल के कोलकाता रवाना होने से पहले वीजा मिलने की उम्मीद है. यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी मूल के किसी क्रिकेटर को भारत का वीजा हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के स्पिनर शोएब बशीर पिछले साल वीजा मिलने में हुई देरी के कारण दोनों देशों के बीच हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं बन पाये थे.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी 2023 के भारतीय दौरे पर ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था.

वेबसाइट के मुताबिक पाकिस्तानी मूल के टीम के अन्य खिलाड़ियों रेहान अहमद और आदिल राशीद को भारतीय वीजा मिल गया है. महमूद ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट, नौ एकदिवसीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला. इंग्लैंड का भारतीय दौरा 22 जनवरी को कोलकाता ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ शुरू होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट