खेल की खबरें | इंग्लैंड का टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला, पडिक्कल को पदार्पण का मौका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

धर्मशाला, सात मार्च इंग्लैंड ने गुरुवार को यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन और इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो यहां अपना 100वां टेस्ट खेल रहे हैं।

भारत ने कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को पदार्पण का मौका दिया जिनके लिए 2023-24 घरेलू सत्र शानदार रहा। वह चोटिल रजत पाटीदार की जगह एकादश में आए हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पाटीदार को बुधवार को यहां ट्रेनिंग के दौरान बाएं टखने में चोट लग गई।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘छह मार्च 2024 को टीम इंडिया के अभ्यास सत्र के दौरान रजत पाटीदार के बाएं टखने में चोट लग गई। मैच की सुबह उनके टखने में सूजन आ गई और वह पांचवें टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।’’

रांची में चौथे टेस्ट में टीम प्रबंधन द्वारा आराम दिए जाने के बाद प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। वह आकाश दीप की जगह टीम में आए हैं।

भारत ने श्रृंखला में 3-1 की विजयी बढ़त बना रखी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान