ECB की दो टूक, कहा- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध होने पर ही एशेज खेलेंगे हम

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह बात कही. कोरोना महामारी के बीच आस्ट्रेलिया में लागू कड़े प्रोटोकॉल के बीच ईसीबी ने कहा कि इस सप्ताह घोषणा होगी कि टीम जायेगी या नहीं. ईसीबी ने एक बयान में कहा कि एशेज श्रृंखला की तैयारियों के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया से नियमित और सकारात्मक बातचीत हो रही है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को यह बात कही. कोरोना महामारी के बीच आस्ट्रेलिया में लागू कड़े प्रोटोकॉल के बीच ईसीबी ने कहा कि इस सप्ताह घोषणा होगी कि टीम जायेगी या नहीं. ईसीबी ने एक बयान में कहा कि एशेज श्रृंखला की तैयारियों के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया से नियमित और सकारात्मक बातचीत हो रही है. इंग्लैंड के खिलाड़ी हालांकि आस्ट्रेलिया में पृथकवास और परिवार को साथ यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की आशंका से चिंतित हैं.

ईसीबी ने कहा ,‘‘ हम इस सप्ताह खिलाड़ियों से संवाद करते रहेंगे और उन्हें ताजा अपडेट देकर फीडबैक भी लेंगे.’’ यूएई में 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक टी20 विश्व कप और आठ दिसंबर से जनवरी मध्य तक पांच टेस्ट मैचों की एशेज श्रृंखला के मायने हैं कि खिलाड़ी तीन महीने से अधिक समय घरों से दूर रहेंगे.

यह भी पढ़ें- IPL 2021, DC vs CSK: आज के मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दिल्ली और चेन्नई की टीम, पढ़ें प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है. इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने भी स्पष्ट नहीं किया है कि वह एशेज खेलेंगे या नहीं. वहीं आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने कहा था कि रूट आयें या नहीं, एशेज श्रृंखला होगी. ईसीबी के बयान से हालांकि ऐसा नहीं लगता कि इंग्लैंड दूसरे दर्जे की टीम भेजेगा.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Score Update: चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: चट्टोग्राम में बांग्लादेश के कप्तान तौहीद हृदोय ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

BAN vs AUS, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: चट्टोग्राम में बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी