खेल की खबरें | इंग्लैंड के क्रिकेटर डेविड विली कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के आलराउंडर डेविड विली का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

लंदन, 17 सितंबर इंग्लैंड के आलराउंडर डेविड विली का कोविड-19 के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है। इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की।

विली ने इंग्लैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले महीने आयरलैंड के खिलाफ वनडे के रूप में खेला था।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा- रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक करेंगे पारी की शुरुआत.

विली ने ट्वीट किया, ‘‘आपके संदेशों के लिये आभार। मेरी पत्नी और मेरा कोविड परीक्षण का परिणाम पॉजीटिव आया है। ’’

यार्कशर के इस खिलाड़ी ने कहा है कि उन्हें घरेलू टी20 लीग विटालिटी ब्लास्ट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने का दुख है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: धोनी समेत CSK के कई खिलाड़ियों को शेन वॉटसन ने किया ट्रोल, पढ़े मजेदार ट्वीट.

उन्होंने लिखा, ‘‘इससे भी निराशाजनक यह है कि शनिवार की सुबह (लक्षण पाये जाने से पूर्व) मैं जिन तीन अन्य खिलाड़ियों के संपर्क में आया वे भी जोखिम में हैं और आगे के मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ’’

यार्कशर ने इससे पहले घोषणा की थी कि विली, टॉम कोहलर कॉडमोर, जोश पोइसडेन और मैथ्यू फिशर विटालिट ब्लास्ट ग्रुप चरण के बाकी मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\