IPL 2020 Update: धोनी समेत CSK के कई खिलाड़ियों को शेन वॉटसन ने किया ट्रोल, पढ़े मजेदार ट्वीट
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात में जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. खिलाड़ी प्रैक्टिस के साथ-साथ ऐड शूट के लिए भी समय निकाल रहे हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय देखा जा रहा है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने टीम के कप्तान धोनी समेत कई खिलाड़ियों को ट्रोल किया है.
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए सभी टीमें संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में जीतोड़ मेहनत कर रही हैं. खिलाड़ी प्रैक्टिस के साथ-साथ ऐड शूट के लिए भी समय निकाल रहे हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों को सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय देखा जा रहा है. इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन (Shane Watson) ने टीम के कप्तान धोनी समेत कई खिलाड़ियों को ट्रोल किया है.
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और लुंगी एंगीडी समेत कई अन्य खिलाड़ी कुर्सी पर बैठे हुए हैं. तस्वीर में सभी खिलाड़ी एक जगह होने के बावजूद आपस में बात न करके अपने मोबाइल में व्यस्त नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को ट्वीटर पर शेयर करते हुए सीएसके ने इसके कैप्शन में लिखा है 'बहुत करीब लेकिन फिर भी बहुत दूर...' वहीं इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए शेन वॉटसन ने लिखा है, 'ग्रेट चैट ब्वॉयज...'
Great chat boys!!! 😜😜😜 @ChennaiIPL #whistlepodu pic.twitter.com/gRq7G5YXIz
— Shane Watson (@ShaneRWatson33) September 16, 2020
यह भी पढ़ें- IPL 2020 Update: आईपीएल के वो अविश्वसनीय कैच जिसे देखकर आप कहेंगे- वाह गुरु कमाल कर दिया
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला शनिवार यानि 19 सितंबर को पिछली साल की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ है. इस सीजन का फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. 53 दिन तक चलने वाले इस T20 टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 60 मैच खेले जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

