ENG Beat Nam ICC T20 World Cup 2024: इंग्लैंड ने नामीबिया को 41 रन से हराया, हैरी ब्रुक ने खेली शानदार पारी

इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत जरूरी थी लेकिन लगातार बारिश होने के कारण एक समय उसकी उम्मीद धूमिल पड़ती नजर आ रही थी.

England Cricket Team (Photo Credit: @englandcricket)

इंग्लैंड को सुपर 8 में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत जरूरी थी लेकिन लगातार बारिश होने के कारण एक समय उसकी उम्मीद धूमिल पड़ती नजर आ रही थी. आखिर में तीन घंटे की देरी के बाद मैच शुरू करने का फैसला किया गया और इसे 11 ओवर का कर दिया गया. बीच में बारिश आने के कारण मैच 10 ओवर का कर दिया गया. यह भी पढ़ें: AUS Beat SCO ICC T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया, ट्रेविस हेड और मार्कस स्टोइनिस ने खेली ताबड़तोड़ पारी, सुपर 8 में पहुंचा इंग्लैंड

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट पर 122 रन बनाए. नामीबिया को डकवर्थ लुइस पद्धति से 126 रन बनाने का लक्ष्य मिला लेकिन उसकी टीम तीन विकेट पर 84 रन ही बना पाई.

इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा था इसलिए अंपायरों ने लंबा इंतजार किया. इंग्लैंड की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही. नामीबिया के 39 वर्षीय गेंदबाज डेविड विसे ने पहले ओवर में केवल एक रन दिया.

कप्तान जोस बटलर को तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने शून्य पर बोल्ड कर दिया और विसे ने दूसरे सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट (11) को आउट करके 13 गेंद के बाद इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन कर दिया.

जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रुक ने जवाबी हमला किया. बेयरस्टो ने 18 गेंदों पर 31 रन और ब्रूक ने 20 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। मोईन अली (16) और लियाम लिविंगस्टोन (13) ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके अंतिम ओवर में 21 रन बटोरे.

नामीबिया अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाया. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज माइकल वैन लिंगेन ने 29 गेंद पर 33 रन बनाए. दूसरे सलामी बल्लेबाज निकोलस डाविन को 16 गेंद पर 18 रन बनाने के बाद रिटायर्ड आउट कर दिया गया. उनकी जगह विसे को उतारा गया जिन्होंने 12 गेंद पर 27 रन बनाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा, जोस बटलर ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Scorecard: मैनचेस्टर में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 125 रनों का लक्ष्य, पथुम निसांका और कामिंडु मेंडिस ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Score Update: मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: मैनचेस्टर में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड