खेल की खबरें | इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 74 रन से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान को अंतिम सत्र में जीत के लिए 86 रन की दरकार थी जबकि उसके पांच विकेट शेष थे लेकिन जेम्स एंडरसन (36 रन पर चार विकेट) और ओली रोबिनसन (50 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने उसने अंतिम सत्र में सिर्फ 11 रन पर पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 268 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान को अंतिम सत्र में जीत के लिए 86 रन की दरकार थी जबकि उसके पांच विकेट शेष थे लेकिन जेम्स एंडरसन (36 रन पर चार विकेट) और ओली रोबिनसन (50 रन पर चार विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने उसने अंतिम सत्र में सिर्फ 11 रन पर पांच विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 268 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज सऊद शकील ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। इसके अलावा इमाम उल हक (48), मोहम्मद रिजवान (46) और अजहर अली (40) ने भी उपयोगी पारियां खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

अंतिम सत्र में अपने दूसरे ओवर की दूसरी ही गेंद पर रोबिनसन ने आगा सलमान (30) को पगबाधा करके अजहर के साथ उनकी छठे विकेट की 61 रन की साझेदारी का अंत किया।

रोबिनसन ने अगले ओवर में अजहर को भी लेग स्लिप में जो रूट के हाथों कैच कराके पाकिस्तान को सातवां झटका दिया।

एंडरसन ने इसके बाद जाहिद महमूद (01) को विकेट के पीछे कैच कराया और एक गेंद बाद हारिस राउफ (00) को पगबाधा किया।

नसीम शाह (06) और मोहम्मद अली (00) की जोड़ी ने इसके बाद 8.4 ओवर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच (56 रन पर एक विकेट) ने नसीम को पगबाधा करके इंग्लैंड को जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 80 रन से की। एंडरसन ने दिन के छठे ओवर में इमाम को लेग साइड से बाहर जाती गेंद पर पोप के हाथों कैच कराया।

रिजवान को खाता खोलने के लिए 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने 24वीं गेंद पर खाता खोला।

रिजवान ने हालांकि इसके बाद स्पिनरों के खिलाफ खुलकर बल्लेबाजी की जिससे पाकिस्तान ने सुबह के सत्र में 89 रन जोड़े।

रिजवान ने ऑफ स्पिनर विल जैक्स के खिलाफ दो चौकों के साथ शुरुआत की।

शकील ने बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच पर सीधा चौका जड़कर 104 गेंद में पहला अर्धशतक पूरा किया।

अजहर को चाय से पहले के अंतिम ओवर में पोप ने जीवनदान दिया। पहली पारी में अर्धशतक जड़ने वाले सलमान के खिलाफ भी चाय से पहले रोबिनसन और जैक लीच ने पगबाधा की दो विश्वसनीय अपील की लेकिन वह बच गए।

रोबिनसन ने दूसरे सत्र में सउद शकील (76) को आउट किया। पदार्पण कर रहे इस बल्लेबाज का मिड ऑन पर कीटोन जेनिंग्स ने शानदार कैच लपका।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने पूरी पारी के दौरान आक्रामक क्षेत्ररक्षण सजा रखा था।

शकील के विकेट से ठीक पहले एंडरसन ने मोहम्मद रिजवान (46) को पोप के हाथों कैच कराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत