देश की खबरें | इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

गाजियाबाद (उप्र), 27 अप्रैल जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एक इंजीनियरिंग छात्र की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने कहा, ''बीटेक छात्र विपुल (25) की एक सेवानिवृत्त सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के एक फ्लैट में हुई।''

आरोपी राजेश कुमार सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त है और वर्तमान में एक निजी सुरक्षा फर्म में कार्यरत है।

अधिकारी ने कहा, ''विपुल कथित तौर पर आरोपी की बेटी के साथ रिश्ते में था।''

अधिकारी ने कहा, "आरोपी रात में फ्लैट पर पहुंचा। विपुल के साथ उसकी बहस हुई जिसके बाद उसने विपुल को पांच गोलियां मार दीं।"

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल के साथ अपनी बेटी के रिश्ते के खिलाफ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, मार्कस स्टोइनिस ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\