England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध

दर्शकों के बिना रोस बाउल स्टेडियम पर पहली गेंद फेंके जाने से पूर्व फील्डिंग कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आउटफील्ड में घुटने के बल बैठे । इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी यही किया .

नस्लवाद का विरोध का विरोध करे हुए खिलाड़ी (Photo Credits Tweeter)

England vs West Indies: दर्शकों के बिना रोस बाउल स्टेडियम पर पहली गेंद फेंके जाने से पूर्व फील्डिंग कर रहे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर आउटफील्ड में घुटने के बल बैठे . इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने भी यही किया. दोनों टीमों ने अपनी जर्सी की कॉलर पर ब्लैक लाइव्स मैटर का लोगो पहन रखा था. वेस्टइंडीज की टीम पहले ही कह चुकी है कि इस दौरे पर उनकी प्रेरणा का स्रोत यह आंदोलन है . अमेरिका में मई में अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस की बर्बरता के बाद मौत के बाद से दुनिया भर में नस्लवाद के विरोध में यह आंदोलन चल रहा है .

मैच से पहले कोरोना वायरस महामारी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. खेल बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण तीन घंटे देर से शुरू हुआ.  वर्षाबाधित पहले दिन अब अधिकतम 70 ओवर ही फेंके जा सकेंगे. यह भी पढ़े | Happy Birthday Sourav Ganguly: टीम इंडिया को लड़ना सीखाने वाले कप्तान सौरव गांगुली आज मना रहे हैं अपना 48वां जन्मदिन, जानें उनसे जुड़ी 10 अनसुनी बातें.

इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.  इंग्लैंड ने लंबे समय से टीम के नियमित सदस्य रहे स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर रखा.  वहीं वेस्टइंडीज टीम में रहकीम कॉर्नवाल को जगह नहीं मिली.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\