देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़, एक नक्सली कमांडर समेत दो नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सुकमा, 11 जून छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुसगुन्ना गांव के करीब जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेदारास एलओएस (लोकल ऑर्गनाइजेशन स्क्वाड) कमांडर बमन के रूप में हुई है। बमन के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम है।

अधिकारियों ने बताया कि कुकानार क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कुकानार थाने के पुलिसकर्मी और सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बुधवार अपराह्न लगभग दो बजे से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव के अलावा एक इंसास राइफल, 12 बोर की एक राइफल, अन्य हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान पेदारास एलओएस कमांडर बमन के रूप में हुई है। बमन पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। महिला नक्सली के शव की पहचान कराई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आस-पास के घने जंगलों का लाभ उठाकर कई अन्य नक्सली फरार हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को वहां भेजा गया है। इलाके में अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि अभियान के समाप्त होने और जवानों के शिविर लौटने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी