देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 13 मई जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे सहित तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के मुताबिक तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया।उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादी लश्कर के थे। उन्होंने बताया कि दो की पहचान शाहिद कुट्टे और अदनान शफी के रूप में हुई। मारे गए तीसरे आतंकवादी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि मार्च 2023 में लश्कर में शामिल हुआ शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का निवासी कुट्टे श्रेणी ‘‘ए’’ का आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था।

उन्होंने बताया कि कुट्टे कई आतंकवादी घटनाओं और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था जिसमें 18 मई 2024 को हीरपोरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और सरपंच की हत्या भी शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कुट्टे गत तीन-चार साल से आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया शोपियां के वांडूना मेलहोरा इलाके का निवासी शफी अक्टूबर 2024 में आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था और वह श्रेणी ‘‘सी’’ का आतंकवादी था। अधिकारी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में प्रवासी मजदूर की हत्या में संलिप्त था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस