देश की खबरें | पशु चोरों और पुलिस के बीच मुठभेड़ : दारोगा समेत दो घायल, पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पशु चोरों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से एक दारोगा घायल हो गया। मुठभेड़ में एक पशु चोर के भी जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि घायल चोर के साथ-साथ उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिजनौर, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पशु चोरों के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से एक दारोगा घायल हो गया। मुठभेड़ में एक पशु चोर के भी जख्मी होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि घायल चोर के साथ-साथ उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने रविवार को बताया कि शनिवार/रविवार की दरम्यानी रात को पुलिस कर्मी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मालीवाला तिराहे पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच लोग आते दिखे।

अर्ज के अनुसार, इन लोगों को शक के आधार रोकने की कोशिश की गई, तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया और मौके से भागने लगे।

अर्ज ने बताया कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली हाथ में लगने से दारोगा आशीष पुनिया घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में तंजीम नाम के एक बदमाश के पैर में गोली लगी।

अर्ज के मुताबिक, पुलिस दल ने मौके से तंजीम और उसके साथियों-अनस, शुएब, अरशद और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पशु चोरों के पास से एक देसी पिस्तौल, दो मोटरसाइकिल और 67,000 रुपये बरामद किए गए हैं।

अर्ज ने बताया कि पकड़े गए अपराधी मवेशियों की चोरी करके उन्हें बेचते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड