जरुरी जानकारी | निर्माण गतिविधियों में तेजी से रोजगार के मौके तैयार हुए, वापस आने लगे प्रवासी श्रमिक: समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट क्षेत्र में उछाल के साथ ही निर्माण गतिविधियों के तेज होने से रोजगार के मौके तैयार हुए और प्रवासी श्रमिक शहरों की ओर वापस आने लगे हैं। संसद में मंगलवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह बात कही गई।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी रियल एस्टेट क्षेत्र में उछाल के साथ ही निर्माण गतिविधियों के तेज होने से रोजगार के मौके तैयार हुए और प्रवासी श्रमिक शहरों की ओर वापस आने लगे हैं। संसद में मंगलवार को पेश की गई आर्थिक समीक्षा 2022-23 में यह बात कही गई।

यह निष्कर्ष इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि मार्च, 2020 से महामारी पर काबू पाने के लिए समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए लॉकडाउन प्रतिबंधों के कारण बड़ी संख्या में श्रमिकों का रोजगार चला गया था और वे अपने घरों को वापस लौटने को मजबूर हो गए थे।

आर्थिक समीक्षा 2022-23 में आर्थिक गतिविधियों में लगातार सुधार की ओर इशारा किया गया है।

समीक्षा के मुताबिक, टीकाकरण ने निर्माण स्थलों पर काम करने वाले प्रवासी श्रमिकों को शहर वापस लौटने में मदद की। इसके अलावा खपत बढ़ने का भी आवास बाजार पर प्रभाव पड़ा।

इस बीच, आवास बाजार में बने हुए मकानों की बिक्री में लगने वाला समय अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर 42 महीने से घटकर 33 महीने रह गया।

समीक्षा के मुताबिक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान कर रही है। इसके अलावा पीएम-किसान और पीएम गरीब कल्याण योजना जैसी योजनाओं ने देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद की है।

समीक्षा में इस बात पर जोर दिया गया है कि रोजगार सृजित करने पर समावेशी वृद्धि होती है। आधिकारिक और अनौपचारिक, दोनों स्रोतों ने पुष्टि की है कि चालू वित्त वर्ष में रोजगार के स्तर में वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\