ताजा खबरें | रोजगार सृजन संस्कृति मंत्रालय का उद्देश्य नहीं : मेघवाल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि रोजगार सृजन उनके मंत्रालय का उद्देश्य नहीं है और इसके जिम्मे सांस्कृतिक विरासत के साथ ही साहित्य, संगीत, नृत्य, दृश्य कला और नाटक का संरक्षण, विकास और प्रचार करना है।

नयी दिल्ली, 24 मार्च संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि रोजगार सृजन उनके मंत्रालय का उद्देश्य नहीं है और इसके जिम्मे सांस्कृतिक विरासत के साथ ही साहित्य, संगीत, नृत्य, दृश्य कला और नाटक का संरक्षण, विकास और प्रचार करना है।

उन्होंने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मंत्रालय का प्राथमिक कार्य भारतीय कला, संस्कृति, विरासत, साहित्य, संगीत, नृत्य और दृश्य कला को बढ़ावा देना और उनका संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार प्रदान करती है।

हालांकि, कई सदस्य उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए और सदन में कुछ देर तक हंगामा हुआ।

समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने कहा कि इस मंत्रालय का ही नहीं बल्कि सरकार का मकसद रोजगार सृजन करना है।

मेघवाल ने कहा कि सरकार की विभिन्न गतिविधियां रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करती हैं। उन्होंने कहा, "हम रोजगार भी मुहैया कराते हैं, लेकिन हमारा प्राथमिक उद्देश्य संस्कृति को बढ़ावा देना है।" उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार मुहैया कराती है।

तृणमूल कांग्रेस के जवाहर सरकार ने कहा, 'मंत्री ने गलत जवाब देकर आंशिक रूप से गुमराह किया है।’’ उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय बड़े पैमाने पर रोजगार मुहैया कराता है।

मंत्री ने बताया कि मंत्रालय ने पिछले तीन वर्षों में कुल 789.4 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\