कर्मचारियों ने कौशल निखारने में किया लॉकडाउन का इस्तेमाल: भेल

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण परिचालन में अभूतपूर्व रुकावट आयी है लेकिन इस दौरान कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करने की बड़ी मुहिम का सफल क्रियान्वयन कर भेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

जमात

नयी दिल्ली, एक मई सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भेल ने शुक्रवार को कहा कि देश भर में लागू लॉकडाउन के दौरान उसके करीब 21 हजार कर्मचारियों ने ई-लर्निंग के जरिेय अपना कौशल निखारा है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि लॉकडाउन के कारण परिचालन में अभूतपूर्व रुकावट आयी है लेकिन इस दौरान कर्मचारियों के साथ संवाद स्थापित करने की बड़ी मुहिम का सफल क्रियान्वयन कर भेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कंपनी ने कहा कि वह पिछले एक महीने में निरंतरता बनाये रखने और घर से काम करने की व्यवस्था को अपनाने के लिये लगभग 21,000 कर्मचारियों तक पहुंची है।

भेल ने कहा कि उसने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और बेहतरी पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा इस लॉकडाउन का उपयोग प्रभावी तरीके से कर्मचरियों का कौशल बेहतर बनाने तथा उनकी रचनात्मकता व उत्पादकता को निखारने में किया है।

कंपनी ने इसके लिये तकनीकी, कार्यात्मक, प्रबंधकीय और व्यावहारिक विषयों पर 230 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम, वेबिनार व प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किये हैं।

भेल ने प्रमाणित ऑनलाइन-लर्निंग पाठ्यक्रमों के लिए बाहरी संगठनों के साथ भी साझेदारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान