CM अशोक गहलोत के अंतिम बजट में युवाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं पर जोर देने की उम्मीद

राजस्थान में अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी बजट में युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए महंगाई से मुकाबले के लिए समाज कल्याण योजनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है.

सीएम अशोक गहलोत (Photo Credit : Twitter)

जयपुर, 1 जनवरी : राजस्थान (Rajasthan) में अशोक गहलोत नीत कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल के आखिरी बजट में युवाओं पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए महंगाई से मुकाबले के लिए समाज कल्याण योजनाओं पर ध्यान दिया जा सकता है. राज्य के बजट में राहुल गांधी के सुझावों की झलक भी मिल सकती है, जो उनकी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्राप्त प्रतिक्रियाओं पर आधारित हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने घोषणा की है कि राज्य सरकार महंगाई के असर को कम करने के लिए गरीब परिवारों को हर साल 500 रुपये प्रति सिलेंडर के मूल्य पर 12 सिलेंडर देगी. कुछ दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा के तहत अलवर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा था कि सरकार रसोई किट देने पर भी विचार करेगी.

साथ ही, राज्य सरकार अस्थायी (गिग) अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए भी प्रावधान ला सकती है. राहुल गांधी ने भी इस तरह का सुझाव दिया है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बढ़त दिला सकता है. किसी परियोजना में एक निश्चित अवधि के लिए अस्थायी रूप से काम करने वाले कामगार ‘गिग’ क्षेत्र में आते हैं. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अस्थायी कर्मचारियों को कानूनी संरक्षण प्रदान कर और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर बजट में उनके लिए प्रावधान लाने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य होगा.’’ राज्य विधानसभा का सत्र 23 जनवरी से शुरू होगा. अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने जुलाई में गिग कर्मियों के बीच एक सर्वेक्षण कराके उनके फायदों और चुनौतियों के बारे में पता लगाया.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह क्षेत्र उभरता हुआ है और इस क्षेत्र के कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देकर चुनाव में कांग्रेस को लाभ मिल सकता है. एक अधिकारी ने कहा कि बजट पूर्व बैठकें हो चुकी हैं और समाज के अनेक वर्गों के सुझाव मिले हैं पार्टी के एक नेता ने कहा कि राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए थे और इन पर आधारित कुछ महत्वपूर्ण सिफारिशें राहुल गांधी ने पार्टी की राज्य इकाई और मुख्यमंत्री को दी हैं, जिनके बजट में शामिल किए जाने की संभावना है. पार्टी नेता ने कहा, ‘‘उनमें से एक सिफारिश गिग कर्मियों के कल्याण के बारे में है. राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से स्विगी, ज़ोमैटो, उबर, ओला आदि जैसे कामगारों की बात की है. बजट में ऐसे श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रावधान होने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री पहले ही बीपीएल और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से एक साल में 12 एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा कर चुके हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड