विदेश की खबरें | अमीरात ने पाकिस्तान से यात्री उड़ानों पर लगाई अस्थायी रोक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमीरात विमानन कंपनी के विमान में 22 जून को हांगकांग की यात्रा करने वाले 30 पाकिस्तानी नागरिकों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद कंपनी ने तीन जुलाई तक के लिए पाकिस्तान से अपनी सभी यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है।

इस्लामाबाद, 25 जून अमीरात विमानन कंपनी के विमान में 22 जून को हांगकांग की यात्रा करने वाले 30 पाकिस्तानी नागरिकों में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद कंपनी ने तीन जुलाई तक के लिए पाकिस्तान से अपनी सभी यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी है।

डॉन अखबार में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के अनुसार संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में लक्षण थे और कुछ में नहीं थे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: दक्षिण अफ्रीका ने COVID-19 टीके का पहला परीक्षण किया शुरू.

हांगकांग के स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के अनुसार तीन लोगों को छोड़कर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमीरात के एक प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, “हमारी उड़ान में यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों में हांगकांग में कोविड-19 की पुष्टि होने के बाद, अमीरात ने पाकिस्तान से यात्री सेवाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का निर्णय लिया है। हम विभिन्न अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पाकिस्तान से सेवाएं बहाल करने से पहले हम सभी पक्षों को संतुष्ट करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।”

यह भी पढ़े | भारतीय-अमेरिकी डॉक्टरों, गुरुद्वारों ने COVID-19 प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया.

प्रवक्ता ने कहा कि चालक दल के सदस्यों और ग्राहकों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा अमीरात के लिए सर्वोपरि है।

कंपनी ने कहा कि पाकिस्तान में उनकी मालवाहक विमान सेवा और लोगों को वापस लाने का काम जारी रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\