खेल की खबरें | आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंच पाना शर्मनाक , लेकिन प्रदर्शन पर गर्व : विलियमसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष बल्लेबाज केन विलियमसन का कहना है कि आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंच पाना ‘ शर्मनाक’ रहा लेकिन टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेआफ में पहुंची उनकी टीम इस वापसी पर गर्व कर सकती है ।

अबुधाबी, नौ नवंबर सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष बल्लेबाज केन विलियमसन का कहना है कि आईपीएल फाइनल में नहीं पहुंच पाना ‘ शर्मनाक’ रहा लेकिन टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में खराब प्रदर्शन के बाद प्लेआफ में पहुंची उनकी टीम इस वापसी पर गर्व कर सकती है ।

विलियमसन के 67 रन के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे क्वालीफायर में हैदराबाद को 17 रन से हराकर आईपीएल फाइनल में जगह बनाई ।

यह भी पढ़े | DC vs SRH, IPL 2020 Qualifier 2 Match: दिल्ली ने कटाया फाइनल का टिकट, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 17 रन से दी शिकस्त.

विलियमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘ दिल्ली की टीम बहुत अच्छी है । वह अपनी लय हासिल करने की कोशिश में थी और इस मैच में वे ऐसा करने में कामयाब रहे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लक्ष्य का पीछा करते हुए जोखिम लेना जरूरी था । हमारी शुरूआत अच्छी नहीं रही थी लेकिन बीच में हम साझेदारी बनाने में कामयाब रहे । आईपीएल फाइनल नहीं खेल पाना शर्मनाक है । लेकिन हमारी टीम पिछले तीन हफ्ते के अपने प्रदर्शन पर गर्व कर सकती है ।’’

यह भी पढ़े | PAK vs ZIM 2nd T20 Match 2020: पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को दुसरे T20 मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा.

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने शुरूआत में कई करीबी मुकाबले गंवाये । हर टीम इतनी मजबूत है कि गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती । हमें अपनी लय पाने में समय लगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा सत्र रहा । युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा तालमेल था । युवाओं को कई मौके मिले जो उनके और टीम के भविष्य के लिये अच्छे हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\