देश की खबरें | एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामला: अदालत में पेश न किए जाने पर सात आरोपी भूख हड़ताल पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के सात आरोपियों ने विशेष एनआईए अदालत के समक्ष भौतिक रूप से पेश नहीं किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 अक्टूबर एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले के सात आरोपियों ने विशेष एनआईए अदालत के समक्ष भौतिक रूप से पेश नहीं किए जाने के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सुरेंद्र गाडलिंग, सागर गोराखे, सुधीर धवले, रमेश गाइचोर, हैनी बाबू, रोना विल्सन और महेश राउत वर्तमान में पड़ोसी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं।

वकील ने बताया कि जेल में बंद आरोपियों ने भूख हड़ताल कर दी है और आरोप लगाया है कि पुलिस जानबूझकर उन्हें अदालत में पेश होने से रोक रही है।

गाडलिंग और 14 अन्य कार्यकर्ताओं पर 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में दिए गए कथित भड़काऊ भाषणों के संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

इसके अगले दिन कोरेगांव भीमा में हिंसा भड़क उठी।

पुणे पुलिस के अनुसार, इस सम्मेलन को माओवादियों का समर्थन प्राप्त था। बाद में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\