देश की खबरें | एल्गर मामला : अदालत ने गौतम नवलखा को दिल्ली में रहने की इजाजत देने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को दिल्ली में रहने की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

मुंबई, 19 जून मुंबई की एक अदालत ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को दिल्ली में रहने की अनुमति देने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश चकोर भाविसकर ने नवलखा की याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने कहा, ‘‘आरोपी को अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा करने की अनुमति देना एक अलग बात है और उसे अदालत के अधिकार क्षेत्र से बाहर स्थायी रूप से निवास करने की अनुमति देना पूरी तरह से अलग बात है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि बंबई उच्च न्यायालय ने जमानत की शर्तें तय करते समय नवलखा को ऐसी कोई छूट नहीं दी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अनावश्यक आवेदन खारिज किए जाने योग्य है।’’

दिल्ली निवासी नवलखा (72) को इस मामले में अप्रैल 2020 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें मई 2024 में उच्चतम न्यायालय ने जमानत दी थी। उनकी जमानत की शर्तों में से एक यह भी थी कि विशेष एनआईए अदालत की अनुमति के बिना नवलखा मुंबई नहीं छोड़ेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर