देश की खबरें | जयपुर में आमेर में हाथी सवारी फिर से शुरू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध आमेर महल में लॉकडाउन के बाद से बंद हुई हाथी की सवारी मंगलवार को फिर से शुरू हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 24 नवंबर राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वप्रसिद्ध आमेर महल में लॉकडाउन के बाद से बंद हुई हाथी की सवारी मंगलवार को फिर से शुरू हो गई।

आमेर महल के अधीक्षक पंकज धरेन्द्र ने बताया कि पुरातत्व विभाग के निदेशक की ओर जारी आदेश के अनुसार मंगलवार से पर्यटकों के लिये कोरोना दिशा-निर्देशों के तहत आमेर में हाथी की सवारी फिर से शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में आज 290 नए केस पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 23,940 हुई: 24 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि आमेर महल में सैलानियों को हाथी पर सवारी के लिये मंगलवार को लॉकडाउन के बाद पहला दिन होने के कारण हाथी महावत 50 हाथियों को सजाकर लाये थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां करीब 100 हाथी हैं और सभी को सैलानियों की सवारी के लिये स्वीकृति दी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आजीविका उपलब्ध कराने के लिये सरकार ने यह सही निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े | Delhi: छेड़छाड़ से तैयार अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप, 2 गिरफ्तार.

उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां ने आमेर महल एवं हाथी गाँव में हाथी सवारी पुनः प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 22 नवंबर को पत्र लिखा था। इस संबंध में राज्य सरकार ने 23 नवम्बर को आदेश जारी कर दिए थे।

पूनियां आमेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है।

इस बीच आमेर हाथी मालिक विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण 18 मार्च, 2020 से हाथी सवारी आमेर महल में बंद थी, जिससे हाथी मालिकों को आर्थिक परेशानी हो रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\