जरुरी जानकारी | डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ नौ जुलाई को कर्मचारियों की हड़ताल से बाधित हो सकती है बिजली आपूर्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में दो बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के निजीकरण के फैसले के खिलाफ देशभर के 27 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

नयी दिल्ली, नौ जून उत्तर प्रदेश में दो बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के निजीकरण के फैसले के खिलाफ देशभर के 27 लाख से अधिक बिजली कर्मचारी नौ जुलाई को देशव्यापी हड़ताल पर जाएंगे जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

अखिल भारतीय बिजली इंजीनियर महासंघ (एआईपीईएफ) के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने इस हड़ताल की चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के निजीकरण का गलत फैसला किया है।

दुबे ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश बिजली निगम लिमिटेड और राज्य सरकार के कुछ बड़े अधिकारी चुनिंदा निजी कंपनियों के साथ मिलीभगत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग डिस्कॉम की लाखों करोड़ रुपये की संपत्तियां निजी घरानों को औने-पौने दामों पर बेचना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इच्छुक पक्षों से बोलियां आमंत्रित करने के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। हम इसके खिलाफ हैं और दोनों डिस्कॉम के निजीकरण के खिलाफ जुलाई में राज्यों के 27 से अधिक बिजली कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।’’

देशव्यापी हड़ताल पर जाने से पहले चेतावनी के तौर पर दो जुलाई को प्रदर्शन करने का भी फैसला किया गया है।

ये प्रदर्शन मुख्य रूप से हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, नागपुर, रायपुर, भोपाल, जबलपुर, वडोदरा, राजकोट, गुवाहाटी, शिलांग, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना, रांची, श्रीनगर, जम्मू, शिमला, देहरादून, पटियाला, जयपुर, कोटा, हिसार और लखनऊ में होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका