देश की खबरें | बिजली दरों में वृद्धि: विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के पुडुचेरी में आहूत बंद से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बिजली दरों में वृद्धि तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद से केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को जनजीवन प्रभावित रहा।

पुडुचेरी, 18 सितंबर पुडुचेरी में बिजली दरों में वृद्धि तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण के सरकार के फैसले के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद से केंद्र शासित प्रदेश में बुधवार को जनजीवन प्रभावित रहा।

बंद के दौरान सभी निजी बस सड़कों से नदारद रहीं, जबकि पुलिस सुरक्षा में सरकारी बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी अहम स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

पुडुचेरी के स्थानीय बस टर्मिनल और प्रमुख शॉपिंग सेंटर सुनसान नजर आए।

पुडुचेरी और उसके उपनगरों के कई हिस्सों में दुकानें, प्रतिष्ठान, सब्जी मंडी, होटल और चाय की दुकानें बंद रहीं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक पी प्रियदर्शिनी ने बुधवार को पुडुचेरी में निजी संस्थानों सहित सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। हालांकि परीक्षाओं के कारण कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की छुट्टी नहीं की गई।

उन्होंने बताया कि सड़कों पर बस और ऑटो न होने के कारण अस्पतालों के बाह्य रोगी विभाग में आम दिनों की तुलना में कम लोग आए। हालांकि सरकारी कार्यालयों में सामान्य उपस्थिति देखी गई।

कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सहित विभिन्न दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया और ‘‘बिजली दरों में अत्यधिक वृद्धि की निंदा की तथा बिजली क्षेत्र के निजीकरण के लिए पुडुचेरी सरकार के फैसले का विरोध किया।’’

विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने आशंका जताई कि बिजली क्षेत्र के निजीकरण से उपभोक्ताओं को परेशानी होगी और कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार