देश की खबरें | बिजली विभाग घर-घर जाकर बकाया बिल वसूलेगा : श्रीकांत शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग बकायेदारों से घर-घर जाकर बकाया बिल की वसूली करेगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 नवंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग बकायेदारों से घर-घर जाकर बकाया बिल की वसूली करेगा।

ऊर्जा मंत्री नोएडा के सेक्टर-29 स्थित विद्युत उपकेंद्र शनिवार सुबह अचानक पहुंचे, तथा उन्होंने वहां का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री नोएडा के सेक्टर-28, 29, तथा 30 में जाकर वहां रहने वाले लोगों से बात की।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के लिए निरंकारी मैदान मे सहारा बन रही लंगर सेवा.

उन्होंने बिजली की आपूर्ति तथा बिजली अधिकारियों के कार्यप्रणाली के बारे में भी लोगों से उनका अनुभव पूछा।

ऊर्जा मंत्री ने कुछ बकायेदारों से उनके घर जाकर स्वयं बकाया बिल भी वसूल किया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- पीएम मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया.

ऊर्जा मंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बकायेदारों की सूची तलब की, लेकिन अधिकारी सूची दिखाने में असफल रहे।

उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकारा तथा कहा कि वे अपनी कार्यप्रणाली सुधार लें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी