जरुरी जानकारी | अप्रैल-दिसंबर में बिजली की मांग आठ प्रतिशत बढ़कर 1,221.15 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की खपत चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 1,221.15 अरब यूनिट (बीयू) हो गई है। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत है।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी देश में बिजली की खपत चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में लगभग आठ प्रतिशत बढ़कर 1,221.15 अरब यूनिट (बीयू) हो गई है। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी का संकेत है।

अप्रैल-दिसंबर, 2022-23 में देश में बिजली की मांग 1,132.11 अरब यूनिट रही थी।

उद्योग विशेषज्ञों ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में बिजली की खपत में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी का संकेत है।

पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में बिजली की खपत 1,504.26 अरब यूनिट थी, जो कि 2021-22 में 1,374.02 अरब यूनिट थी।

बिजली मंत्रालय ने अनुमान लगाया था कि 2023 में गर्मियों के दौरान देश की बिजली की मांग 229 गीगावाट तक पहुंच जाएगी। बेमौसम बारिश के कारण अप्रैल-जुलाई में मांग अनुमानित स्तर तक नहीं पहुंच पाई।

हालांकि, जुलाई, 2023 में 209.03 गीगावाट तक गिरने से पहले जून में अधिकतम मांग 224.1 गीगावाट की नई ऊंचाई को छू गई। अगस्त में अधिकतम मांग 238.82 गीगावाट पर पहुंच गई। इस वित्त वर्ष में सितंबर में यह 243.27 गीगावाट के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर थी। अक्टूबर में अधिकतम मांग 222.16 गीगावाट, नवंबर में 204.77 गीगावाट और दिसंबर, 2023 में 213.62 गीगावाट थी।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल बारिश अधिक होने के कारण मार्च, अप्रैल, मई और जून में बिजली की खपत प्रभावित हुई थी।

इसी महीने एक सम्मेलन में केंद्रीय बिजली मंत्री आर के सिंह ने कहा था कि देश में 2030 तक अधिकतम बिजली की मांग 400 गीगावाट पर पहुंच जाएगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू