जरुरी जानकारी | बिजली की खपत मार्च में सात प्रतिशत बढ़कर 14.84 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही मार्च के महीने में बिजली की खपत सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 148.48 अरब यूनिट हो गई।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही मार्च के महीने में बिजली की खपत सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 148.48 अरब यूनिट हो गई।

पिछले साल मार्च में बिजली की खपत 138.95 अरब यूनिट रही थी।

पिछले महीने एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति भी बढ़कर 235.22 गीगावाट हो गई, जो मार्च, 2024 में 221.68 गीगावाट थी।

पिछले साल मई में अधिकतम बिजली मांग अब तक के उच्चतम स्तर 250 गीगावाट पर रही थी। इसके पहले अधिकतम मांग सितंबर, 2023 में 243.27 गीगावाट दर्ज की गई थी।

बिजली मंत्रालय ने पिछले साल की गर्मियों में अधिकतम बिजली मांग के 260 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया था।

सरकार ने इस वर्ष की गर्मियों के दौरान बिजली की अधिकतम मांग बढ़कर 277 गीगावाट हो जाने का अनुमान जताया है।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि अप्रैल से बिजली की मांग और खपत में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इस साल सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि भारत में अप्रैल से जून के दौरान सामान्य से अधिक तापमान रहने और मध्य, पूर्वी भारत एवं उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू के दिनों की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

अप्रैल में भारत के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हालांकि सुदूर दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में सामान्य तापमान रह सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व में कुछ स्थानों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, जहां तापमान सामान्य या सामान्य से थोड़ा कम रह सकता है।

पिछले साल की तुलना में इस साल गर्म हवाओं के थपेड़े बहुत पहले शुरू हो गए हैं। वर्ष 2024 में पांच अप्रैल को ओडिशा में लू चली थी लेकिन इस साल गर्म हवाएं कोंकण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 27-28 फरवरी को ही चली थीं।

ऐसी स्थिति में विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को गर्मी के इस मौसम में बिजली की मांग में नौ से 10 प्रतिशत वृद्धि के लिए तैयार रहना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\