जरुरी जानकारी | बढ़ती गर्मी के साथ घरों में बिजली की खपत 10 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ी: विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में घरों में बिजली की खपत पिछले तीन साल में लगभग 10 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रही है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत में घरों में बिजली की खपत पिछले तीन साल में लगभग 10 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से शहरीकरण, बढ़ती गर्मी और जनसंख्या वृद्धि के कारण ऐसा हुआ है।

शोध संस्थान इंस्टिट्यूट फॉर एनर्जी इकनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस (आईईईएफए) के विशेषज्ञों ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में देश की कुल बिजली खपत में आवासीय क्षेत्र का योगदान 31 प्रतिशत था।

उन्होंने कहा कि बिजली की खपत में औद्योगिक, वाणिज्यिक और कृषि क्षेत्रों की हिस्सेदारी क्रमश: 32 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 22 प्रतिशत है।

विशेषज्ञों ने कहा कि अकेले 2024 में एयर कंडीशनर की बिक्री 40 से 50 प्रतिशत बढ़ी। इसके अलावा ग्रामीण विद्युतीकरण के चलते भी आवासीय क्षेत्र से बिजली की मांग बढ़ रही है।

आईईईएफए के निदेशक (दक्षिण एशिया) विभूति गर्ग, ऊर्जा विशेषज्ञ सलोनी सचदेवा माइकल और चरित कोंडा, तथा ऊर्जा विश्लेषक कैरा रखेजा सहित लेखकों ने कहा कि बढ़ते तापमान और अत्यधिक गर्मी के मौसम के चलते बिजली की मांग बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान देश की अधिकतम बिजली मांग में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रखते हैं और तापमान में बदलाव की दृष्टि से ये राज्य अधिक संवेदनशील हैं।

अजय पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\