जरुरी जानकारी | बिजली की खपत जून में 1.5 प्रतिशत घटकर 150 अरब यूनिट पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की खपत जून में सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत घटकर 150.04 अरब यूनिट रही। इसका मुख्य कारण मानसून के जल्दी आने के साथ घरों, दफ्तरों को ठंडा रखने वाले एसी, कूलर जैसे उपकरणों का कम उपयोग है।

नयी दिल्ली, एक जुलाई देश में बिजली की खपत जून में सालाना आधार पर 1.5 प्रतिशत घटकर 150.04 अरब यूनिट रही। इसका मुख्य कारण मानसून के जल्दी आने के साथ घरों, दफ्तरों को ठंडा रखने वाले एसी, कूलर जैसे उपकरणों का कम उपयोग है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बीते वर्ष जून में बिजली की खपत 152.37 अरब यूनिट रही थी।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मानसून के जल्दी आने से जून में बिजली की खपत के साथ-साथ मांग भी प्रभावित हुई है।

जून में एक दिन में सबसे अधिक आपूर्ति (अधिकतम मांग को पूरा करने के लिए की गयी आपूर्ति) भी पिछले महीने घटकर लगभग 242.49 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) रह गई, जो जून, 2024 में लगभग 244.52 गीगावट थी।

बिजली की अधिकतम मांग लगभग 231 गीगावाट थी। मई, 2024 में यह लगभग 250 गीगावाट के अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी थी।

इससे पहले, सितंबर, 2023 में बिजली की अधिकतम मांग रिकॉर्ड 243.27 गीगावाट रही थी।

सरकार के अनुमानों के अनुसार, 2025 की गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग 277 गीगावाट पर पहुंचने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मानसून निर्धारित समय से आठ दिन पहले 24 मई, 2025 को केरल तट पर पहुंच गया।

विशेषज्ञों ने कहा कि देशभर में विशेषकर जून में अच्छी बारिश के कारण कूलर और एयर कंडीशनर का उपयोग कम हुआ है। इससे बिजली की खपत कम हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\