विदेश की खबरें | अगले राष्ट्रपति के रूप में बाइडन के औपचारिक निर्वाचन के लिए सोमवार को होगी निर्वाचन मंडल की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कानून के अनुसार, निर्वाचन मंडल की बैठक दिसंबर के दूसरे बुधवार के बाद आने वाले पहले सोमवार को होती है। इस दिन सभी 50 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के निर्वाचक अपना मत डालने के लिए बैठक करते हैं।

कानून के अनुसार, निर्वाचन मंडल की बैठक दिसंबर के दूसरे बुधवार के बाद आने वाले पहले सोमवार को होती है। इस दिन सभी 50 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया के निर्वाचक अपना मत डालने के लिए बैठक करते हैं।

मतदान का परिणाम वाशिंगटन को भेजा जाएगा और संसद के छह जनवरी को होने वाले संयुक्त सत्र में इसकी गणना की जाएगी जिसकी अध्यक्षता उपराष्ट्रपति माइक पेंस करेंगे।

यह भी पढ़े | फिर शुरू हुआ अजरबैजान-अर्मेनिया के बीच आरोपों का सिलसिला.

निर्वाचन मंडल के मत इस साल पहले की तुलना में अधिक चर्चा में हैं, क्योंकि देश के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और चुनाव में धोखाधड़ी का बेबुनियाद आरोप लगाना जारी रखा है।

निर्वाचन मंडल के मतदान करने के बाद बाइडन संभवत: सोमवार रात को राष्ट्र को संबोधित करेंगे, लेकिन ट्रंप ने बाइडन की जीत स्वीकार नहीं की है।

यह भी पढ़े | US Election 2020: अमेरिका में राष्ट्रपति का वास्तविक चुनाव आज, जानें क्या होती है इलेक्टोरल कॉलेज वोटिंग.

ट्रंप ने शनिवार को रिकॉर्ड किए गए ‘फॉक्स न्यूज’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘नहीं, मैं देश में एक अवैध राष्ट्रपति होने को लेकिर चिंतित हूं। ऐसा राष्ट्रपति जो बुरी तरह हारा है।’’

बाइडन ने 306 और ट्रंप ने 232 इलेक्ट्रोरल (निर्वाचकों के मत) मत जीते हैं। बहुमत के लिए 270 मतों की आवश्यकता होती है।

निर्वाचक अमूमन अपने राज्य में विजेता रहे उम्मीदवार के लिए ही मतदान करते हैं, क्योंकि वे अपने दल के लिए समर्पित होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी