देश की खबरें | एएमयू शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव जून के पहले सप्ताह में होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एएमयूटीए) के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव "जून के पहले सप्ताह में होंगे।"

अलीगढ़ (उप्र), 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एएमयूटीए) के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि शिक्षक संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव "जून के पहले सप्ताह में होंगे।"

पिछले महीने की 16 तारीख को एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में प्रो इमराना नसीम को मुख्य चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया था ।

इमराना ने बयान जारी कर कहा कि शिक्षक संघ के चुनाव किसी कारणवश नहीं हो पाए थे, जबकि पूर्व के पदाधिकारियों की टीम का कार्यकाल "तीन साल पहले अप्रैल 2020 में समाप्त हो गया था"

पिछले दो वर्षों से शिक्षक चुनाव के मुद्दे को उठा रहे थे लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर बढ़ते दबाव के बावजूद महामारी सहित विभिन्न कारणों से चुनाव स्थगित होते रहे।

इस बीच वरिष्ठ संकाय सदस्यों के एक समूह ने आज विश्वविद्यालय के विभिन्न शासी निकायों के चुनाव कराने की अपनी मांग को उजागर करने के लिए "एक सामूहिक संपर्क अभियान" शुरू किया।

शिक्षकों के एक प्रवक्ता ने आज कहा कि आने वाले दिनों में यदि विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने एएमयू में शिक्षकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली की मांग नहीं मानी तो शिक्षक अपना विरोध और तेज करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट