देश की खबरें | सरकार की गुलामी कर रहा निर्वाचन आयोग सवालों के जवाब नहीं देगा: संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में कथित विसंगतियों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग इस बारे में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार की गुलामी कर रहा है।

नयी दिल्ली, सात फरवरी शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र की मतदाता सूची में कथित विसंगतियों का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को दावा किया कि निर्वाचन आयोग इस बारे में विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार की गुलामी कर रहा है।

राउत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र) की सांसद सुप्रिया सुले के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनावों के समय बार-बार शिकायत की गई, लेकिन आयोग ने कुछ नहीं किया

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की मदाता सूची में ‘विसंगतियां’ हैं और बार-बार आग्रह के बावजूद निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के मतदाताओं के डेटा उपलब्ध नहीं कराने से लगता है कि कुछ न कुछ गलत है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या राज्य की कुल वयस्क आबादी से ज्यादा है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

राउत ने कहा, ‘‘ चुनाव आयोग को राहुल गांधी जी के सवालों का जवाब देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग इसका जवाब नहीं देगा क्योंकि वह सरकार की गुलामी कर रहा है।’’

राज्यसभा सदस्य ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ये जो 39 लाख फर्जी वोट महाराष्ट्र में पड़े हैं, अब ये मतदाता बिहार जाएंगे। ये ‘फ्लोटिंग’ वोट हैं और जहां भी चुनाव होते हैं, वे घूमते रहते हैं। ये भाजपा का नया पैटर्न है, वे ऐसे ही चुनाव जीतते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर देश में लोकतंत्र को जिंदा रखना है तो जनता को ये सवाल पूछना पड़ेगा।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका