देश की खबरें | बिहार में निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने उस संवैधानिक प्रावधान की भी याद दिलाई जिसके मुताबिक केवल भारतीय नागरिक ही मतदान कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 28 जून निर्वाचन आयोग (ईसी) ने शनिवार को कहा कि बिहार में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग ने उस संवैधानिक प्रावधान की भी याद दिलाई जिसके मुताबिक केवल भारतीय नागरिक ही मतदान कर सकते हैं।

ईसी ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत का संविधान सर्वोच्च है। सभी नागरिक, राजनीतिक दल और देश का निर्वाचन आयोग संविधान का पालन करते हैं।’’

यह बयान ऐसे समय में आया है जब विपक्षी दलों ने गहन पुनरीक्षण की मंशा को लेकर सवाल उठाए हैं।

निर्वाचन निकाय ने याद दिलाया कि अनुच्छेद 326 में मतदाता की पात्रता निर्दिष्ट की गई है, जिसके आधार पर केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक तथा उस निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य निवासी ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र हैं।

कई विपक्षी दलों ने कहा है कि इस प्रक्रिया से राज्य मशीनरी का उपयोग करके जानबूझकर मतदाताओं को बाहर किए जाने का खतरा है।

निर्वाचन अधिकारी इस वर्ष बिहार से शुरुआत करते हुए छह राज्यों में मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य जन्मस्थान की जांच करके विदेशी अवैध प्रवासियों को बाहर निकालना है।

बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं, जबकि अन्य पांच राज्यों - असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव 2026 में होने हैं।

निर्वाचन आयोग के पास पहले से ही लगभग 78 हजार बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) हैं और नए मतदान केंद्रों के लिए 20 हजार से अधिक बीएलओ की नियुक्ति की जा रही है।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान एक लाख से अधिक स्वयंसेवक वास्तविक मतदाताओं, विशेषकर वृद्ध, बीमार, दिव्यांग व्यक्तियों, गरीबों और अन्य कमजोर समूहों की सहायता करेंगे।

सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों ने पहले ही 1,54,977 बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि वे अभी और ऐसी नियुक्तियां कर सकते हैं।

बीएलए पार्टी कार्यकर्ता होते हैं जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण या पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ के साथ समन्वय करते हैं।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार के सभी मौजूदा 7,89,69,844 मतदाताओं के लिए नए गणना प्रपत्रों की छपाई के साथ-साथ घर-घर जाकर इनके वितरण का काम राज्य के 243 विधानसभा क्षेत्रों में पहले ही शुरू हो चुका है।

मौजूदा 7,89,69,844 मतदाताओं में से 4.96 करोड़ मतदाताओं का नाम एक जनवरी 2003 को मतदाता सूची के अंतिम गहन पुनरीक्षण में पहले से ही हैं और ऐसे मतदाताओं को बस इसका सत्यापन करना है यानी गणना प्रपत्र भरना है और उसे जमा करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\