देश की खबरें | विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 15 जून को राजस्थान का दौरा करेंगे निर्वाचन आयोग के अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने इस साल के अंत से पहले विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी इस सिलसिले में राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, पांच जून निर्वाचन आयोग ने इस साल के अंत से पहले विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी शुरू कर दी है और वरिष्ठ अधिकारी इस सिलसिले में राज्यों का दौरा कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक उप चुनाव आयुक्त स्तर के अधिकारी 15 और 16 जून को राजस्थान का दौरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारी पहले ही मिजोरम का दौरा कर चुके हैं।
मिजोरम विधानसभा का कार्यकाल इस वर्ष दिसंबर में समाप्त हो जाएगा, वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल जनवरी, 2024 में अलग-अलग तिथियों पर समाप्त होगा।
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जा सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्त पहले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए किसी चुनावी राज्य का दौरा करते हैं जबकि उप निर्वाचन आयुक्त चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य का दौरा करते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)