देश की खबरें | निर्वाचन आयोग ने शिवसेना (यूबीटी) को चंदा लेने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को जनता से चंदा लेने की अनुमति दे दी। एक दिन पहले ही आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की इसी तरह की मांग स्वीकार कर ली थी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को शिवसेना(उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को जनता से चंदा लेने की अनुमति दे दी। एक दिन पहले ही आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की इसी तरह की मांग स्वीकार कर ली थी।

अयोग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी पत्र में कहा गया कि निर्वाचन प्राधिकार पार्टी को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार ‘‘सरकारी कंपनी के सिवाय किसी भी व्यक्ति या कंपनी द्वारा स्वैच्छिक रूप से दिए गए किसी भी राशि के अंशदान को स्वीकार करने’’ के लिए अधिकृत करता है।

पार्टी ने आयोग से अनुरोध किया था कि वह जनता से स्वैच्छिक अंशदान स्वीकार करने के उद्देश्य से पार्टी की स्थिति को दर्ज करने वाला एक पत्र या प्रमाणपत्र जारी करे।

शिवसेना (यूबीटी) के महासचिव सुभाष देसाई की अध्यक्षता में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भी बृहस्पतिवार को आयोग से मिला।

इससे पहले आयोग ने राकांपा (शरदचंद्र पवार) को भी आम लोगों एवं निजी कंपनियों से चंदा लेने की अनुमति दी थी।

निर्वाचन आयोग ने पिछले साल फरवरी में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी और उसे ‘‘धनुष तथा तीर’’ चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया था। यह पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले प्रतिद्वंद्वी खेमे के लिए झटका था। ठाकरे के पिता बाल ठाकरे ने 1966 में पार्टी की स्थापना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now